Breaking

24 August 2023

किसान मोर्चा 11 लाख नए सदस्य जोड़ने के लिए योजना बनाकर काम करे : नरेंद्रसिंह तोमर


 भोपाल। किसान मोर्चा भाजपा का मजबूत स्तंभ है। किसान मोर्चा की व्यापकता अन्य मोर्चों से ज्यादा है। मोर्चा प्रदेश में सफलता के साथ काम कर रहा है। देश में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे अधिक आबादी किसानों की ही है।  किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी ने 11 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है,  उसे हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है। यह बात केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने गुरुवार को किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को सदस्यता अभियान प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने की। 

किसानों की हर तरह से सहायता करना पार्टी का उद्देश्य

श्री तोमर ने कहा कि किसान मोर्चा कार्य कर्ता सदस्यता अभियान को सक्रियता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण करें। किसानों को हर तरह से मदद करना ही पार्टी की विचारधारा है और पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें यह काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014 तक देश का कृषि बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था, जो आज बढकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपए हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को 2 लाख 61 हजार करोड रुपए दिए गए हैं। श्री तोमर ने कहा कि फसल बीमा योजना में 29 हजार करोड़ की प्रीमियम जमा की गयी, जिसे सरकार ने 1 लाख 41 हजार करोड़ रुपए किसानों को मुआवजा के रूप में दिया है। श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाता है। पहले प्रदेश में सिंचाई का रकबा 6 लाख हेक्टेयर हुआ करता था, जो आज बढ़कर 46 लाख हेक्टेयर हो गया है और इसे 65 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाना है। पहले गांवों में बिजली की उपलब्धता बहुत बड़ी समस्या थी परंतु जब से भाजपा सरकार आयी है गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। श्री तोमर ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। 


No comments:

Post a Comment

Pages