Breaking

24 August 2023

महिला मोर्चा विधानसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाएगा


  भोपाल। कांग्रेस ने नारी शक्ति से वादें किये लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने आधी आबादी नारी शक्ति को राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले संगठन में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया वहीं सरकार में सबसे अधिक योजनायें बहनों के लिए बनाई है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है की भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को साकार करते हुए समाज की ताक़त बढ़ाने का काम किया है। इस ताकत के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार 200 पार का जो नारा दिया है वह साकार होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने महिला मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। बैठक को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता, पार्टी की प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने दिया।  

भाजपा ने किया महिलाओं को मान-सम्मान और उन्हें सामाजिक ताक़त देने का काम - शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उनके विभिन्न मोर्चा है लेकिन सभी 7 मोर्चों में सबसे बड़ी ताकत महिला मोर्चा की हैं। महिला मोर्चा की बहनों ने पार्टी के हर कार्यक्रम और अभियान को गति देने और उसे बूथ स्तर तक ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता में शामिल वैज्ञानिकों में हमारी मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल थी, हर मोर्चे पर देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान है। महिलाओं को मान-सम्मान और उन्हें सामाजिक ताक़त देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने ग्रामीण बहनों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से चूल्हे के धुंए से मुक्ति दी तो वहीँ प्रधानमंत्री आवास का घर देकर उसे घर का मालकिन बनाया। वहीँ मध्यप्रदेश में स्वसहायता समूह से 40 लाख बहनें लाभान्वित हुई है तो लाड़ली बहनों की संख्या 1 करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी हैं। समाज की इस ताक़त को बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages