Breaking

10 August 2023

कांग्रेस ने 70 सालों तक आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं दिया - विक्रम वर्मा


  पेटलावद। महान क्रान्तिकारी बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के हक़ और अधिकारों के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, आदिवासियों के जंगल और जमीन के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया लेकिन बिरसा मुंडा, भीमा नायक और टंट्या मामा जैसे अमर बलिदानियों की कांग्रेस को कभी याद नहीं आई। कांग्रेस ने देश में 70 सालों तक राज किया लेकिन बिरसा मुंडा जी को सम्मान देने काम कांग्रेस ने कभी नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और सम्पूर्ण आदिवासी समाज को सम्मान दिया। यह काम कांग्रेस भी कर सकती थी लेकिन कांग्रेस ने आदिवासी क्रांतिकारियों को गुमनामी में रखा और कभी भी आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं दिया। यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा ने गुरुवार को झाबुआ जिले के पेटलावद में विधानसभा  सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहीं ।

भाजपा आदिवासियों की सच्ची हितैषी

श्री विक्रम वर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस आदिवासी हितैषी होने का ढोंग रचती है लेकिन हकीकत में कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है। कांग्रेस का इतिहास रहा है की उसने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। आदिवासियों की सच्ची हितैषी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी आजादी में योगदान देने वाली भोपाल की रानी कमलापति की मूर्ति तक नहीं लगा पाई लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भोपाल आकर रानी कमलापति के नाम रेलवे स्टेशन का नामकरण कर आदिवासियों के देश के लिए दिए गये त्याग और बलिदान का स्मरण कर उन्हें सम्मान दिया। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब सवा साल कांग्रेस की सरकार रही तो मुख्यमंत्री रहें कमलनाथ ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया। कांग्रेस सरकार ने गरीब आदिवासियों के लिए भाजपा सरकार के समय चलाई गयी सारी योजनाओं को बंद करने का पाप किया।


No comments:

Post a Comment

Pages