Breaking

09 August 2023

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर रिकॉर्ड मतों से होगी लहार विधानसभा में जीतः प्रभात झा


 भिण्ड।
आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार हो जाना है। लहार विधानसभा में पार्टी का विधायक बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बुधवार को लहार के पटेल गार्डन में विधानसभा सम्मलेन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी श्री जयप्रकाश राजौरिया, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक श्री रसाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामकुमार महाते एवं विधानसभा संयोजक श्री नवल किशोर मिश्रा ने भी संबोधित किया। 

विचारधारा के लिए काम करता है भाजपा कार्यकर्ता

श्री प्रभात झा ने कहा कि हम सभी एक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और भाजपा में कार्यकर्ता विचारधारा के लिए काम करता है। हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे, हम तब नहीं घबराए, आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमारे 303 सांसद हो गए हैं। झा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि लहार विधानसभा को प्रदेश का गौरव बनाना है। इसके लिए हम सभी संकल्प लें कि इस बार इस विधानसभा से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे। प्रदेश में अपनी विधानसभा का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव तथा केन्द्र के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर पुनः डबल इंजन वाली सरकार बनायेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages