Breaking

12 August 2023

अर्जुन सिंह की बेटी की किताब से खुला किस्सों का पिटारा


 भोपाल -अर्जुन सिंह फाउंडेशन की तरफ से अर्जुन सिंह की पत्नी पर लिखी किताब का विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कमलनाथ ने अर्जुन सिंह की पत्नी के बारे में कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार लोकसभा के चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने ही छिंदवाड़ा चुना था और कहा था कि उनके चुनाव में पूरी मदद मिलेगी।

 3 सप्ताह तक छिंदवाड़ा में रहकर अर्जुन सिंह की पत्नी ने बहन के तौर पर उनका ख्याल रखा और इस दौरान ही कमलनाथ ने उन्हें दिद्दा कहना शुरू कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि अर्जुन सिंह को पंजाब का गवर्नर बनाया जाना था उसे वक्त उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जब उन्हें पहले से ही पता था तो बताया क्यों नहीं। फिर दिल्ली से ही अर्जुन सिंह ने मोतीलाल बोरा को बुलाया और शपथ दिलाई। कमलनाथ ने कहा कि दिल्ली आवास के पास में अर्जुन सिंह का घर था। उनके घर आने जाने के बजाय दीवार तोड़कर ही दरवाजा बना लिया। कोई चीज खत्म हो जाती थी तो अर्जुन सिंह की पत्नी से मिल जाती थी। कमलनाथ ने कहा कि उनके साथ कहीं ऐसी यादें हैं। जो अक्सर याद आती है कि कैसा स्वभाव था। जिसके कारण अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश सहित कांग्रेस की सेवा की। अर्जुन सिंह की पत्नी के बारे में किताब को वीणा सिंह ने लिखा है। वीणा सिंह के अलावा भी अर्जुन सिंह की करीबियों ने अपनी यादों को किताब के जरिए रखा। वीणा सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी मां के बारे में किताब ने हर बात लिखी है। इसके अलावा जो लोग उन्हें जानते थे। उन्होंने भी अपनी यादों को किताब में शामिल किया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages