Breaking

12 August 2023

ट्रेन में छेड़छाड़ के आरोप, परिजनों को बुलवाकर पीटा,



 जावरा। जावरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला युवक को पीटते हुए दिखाई दे रही हैं। उसके साथ में कुछ लोग भी वहां पर मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो शुक्रवार रात्रि का बताया जा रहा हैं।

बताया जा रहा है कि महिला नीमच की तरफ से ट्रेन में जावरा आ रही थी। जोधपुर-इंदौर ट्रेन में सवार इंदौर जा रहे वर्ग विशेष के युवकों ने महिला को परेशान करना शुरू किया। अश्लील कमेंट करने लगे और छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने टीटी को भी ये बात बताई, तो टीटी ने बोगी चेंज करने की बात कही।


महिला ने मोबाइल पर जावरा के अपने परिजनों को जानकारी दी तो वे जावरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां एक युवक पकड़ में आ गया। जिसे नीचे उतारा और महिला ने चप्पलों से उसकी पिटाई की। लोग उससे अन्य युवकों के बारे में पूछताछ करते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। महिला और युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं। बताया जा रहा हैं कि युवक को बाद में जीआरपी पुलिस थाना नीमच ले जाया गया।


No comments:

Post a Comment

Pages