Breaking

14 August 2023

कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है


भोपाल। प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर हुई FIR पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है तो कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। झूठे कागज बनाना झूठे दस्तकत करना फिर उसको वायरल करके मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करना यही काम कांग्रेस के पास बाकी है।

तोमर ने कहा कि, यह एक तरफ से आपराधिक प्रवृत्ति का परिचायक है। जब यह उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है तो उसकी शिकायत उचित स्थान पर की गई। यही कारण है कि प्रियंका गांधी के ट्वीट पर बहुत सारी जगह FIR हुई है। कार्यकर्ताओं को बुरा लगा है आप अस्तित्व हीनता की ओर बढ़ रहे हैं और अपने अस्तित्व बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार गलत तरीके से बदनाम करने की कोशिश कर रहे जिसमें आप सफल होने वाले नहीं है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है कानून अपने हिसाब से काम करेगा। इसके साथ ही कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं के FIR से नहीं दे डरने वाले वाले बयान पर कहा कि कौन डरेगा कौन नहीं डरेगा..कांग्रेस तो झूठ बोलने में डरती नहीं है। इसलिए तो उन्होंने देश का बेड़ा गर्ग किया उन लोगों ने किया है..कमलनाथ के उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होने पर केंद्रिय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि महाकाल भगवान सबके हैं उनकी यात्रा में कोई जाए उसमें किसी को क्या आपत्ति होगी।


No comments:

Post a Comment

Pages