Breaking

02 August 2023

साढ़े पांच करोड़ मतदाता डालेंगे विधानसभा में वोट


 भोपाल।
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको लेकर  निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। जिसके मुताबिक अब तक मध्यप्रदेश में बीते 2018 विधानसभा चुनावों के मुकाबले तकरीबन 40 लाख मतदाता बढ गए हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है की  बीते 2018 के विधानसभा चुनावों में मप्र में कुल 5 करोड़ 4 लाख से ज्यादा मतदाता थे। जबकि आज प्रकाशित मतदाता सूची में  प्रदेश में 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 मतदाता हैं। जिसमे 2 करोड़ 81 लाख 26 हजार 191 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 महिला मतदाता, 1 हजार 326 थर्ड जेंडर मतदाता हैं....कुल मतदाताओं में 4 लाख 77 हजार 657 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। साथ ही  98 अप्रवासी एन आर आई  मतदाता शामिल हैं। जबकि 73 हजार 142 पुरुष  2 हजार 285 महिला सर्विस वोटर सूची में शामिल है। वही  18 से 19 वर्ष के 14 लाख 57 हजार से ज्यादा नए युवा मतदाता  वोटर लिस्ट में जोड़े गए  हैं। साथ ही प्रदेश में 80 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र  के मतदाताओं की संख्या  7 लाख 18 हजार 553  हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर 64 हजार 100 मतदान केंद्रों की संख्या को बढ़ाया गया। जिससे बूथों की संख्या बढकर  64 हजार 523 हो गयी है। जो की 2018 चुनावो से 423 अधिक है इसमें ऐसे  मतदान केंद्र भी शामिल है। जहाँ कम मतदाता होने के कारण दुसरे बूथों को मर्ज किया गया हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages