Breaking

11 September 2023

जी-20 में दिखी नए भारत की तस्वीर, मोदी जी के नेतृत्व में बुलंदियों पर पहुंचा भारतः अनुराग ठाकुर


 सिवनी। जी-20 समिट का सफल आयोजन देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तमाम तरह की चुनौतियों और तनावों के बीच दुनिया के 20 ताकतवर देशों को एक साथ लाने और उनके बीच सहमति बनाने का चुनौतीपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने कर दिखाया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज ऐतिहासिक बुलंदियां हासिल कर रहा है और जी-20 समिट में भी सारी दुनिया ने नए भारत की बुलंद तस्वीर को देखा है। आज सारी दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सिवनी में महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के पूर्व पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। 


चुनाव जीतने के लिए हिंदू विरोधियों का उपयोग कर रही कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर दिन कांग्रेस का कोई नेता सनातन को गाली देता है। कांग्रेस का जो ठगबंधन बना है, उसमें ऐसे दल और नेता शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इन दलों का चाल और चरित्र नहीं बदले, सिर्फ चोला बदलने का प्रयास इन्होंने किया है। इनकी न कोई नीति है, न नेता है और इनकी नीयत में भी खोट है। हर मीटिंग के बाद इस ठगबंधन के नेता हिंदुओं को अपमानित करने में लग जाते हैं, सनातन धर्म पर प्रहार करने का तरीका खोजते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश में उनके सहयोगी नेता सनातन धर्म और हिंदुओं को अपमानित करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी अपने नेताओं के इन कृत्यों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते, उनके मुंह में दही जम जाती है। इसका मतलब है कि सनातन पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है। कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है और चुनाव जीतने के लिए उन लोगों और दलों का उपयोग कर रही है, जो हिंदु विरोधी हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले, सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। 


देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ा रही भाजपा की सरकारें

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ जहां घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की घोषणा भी की है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देश में भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम और काशी कॉरीडोर का विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों को बधाई देता हूं। 


No comments:

Post a Comment

Pages