Breaking

18 September 2023

ये 5 साल भाजपा के लिए नहीं भारत माता के लिए जरुरी - फडणवीस


  धार। यह विधानसभा चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टी से मध्यप्रदेश का चुनाव महत्वपूर्ण हैं।  मध्यप्रदेश मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलकर चलेगा तो प्रदेश आगे बढ़ेगा, यहाँ के नागरिक आगे बढ़ेंगे।  देश में मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेगे और अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना तो वह मध्यप्रदेश के विकास को फिर से पीछे धकेल देगा। मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी तो न मध्यप्रदेश रुकेगा और न देश रुकेगा। 5 साल भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं भारत माता के लिए जरुरी हैं।  यह बात महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को धार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। सभा के पूर्व नगर में हुए रोड शो में श्री फडणवीस के साथ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा और विधायक श्री नीना वर्मा उपस्थित थे।  

भोजशाला में पूजन अर्चन के साथ धार से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा

खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को धार के भोजशाला मन्दिर में पूजन- अर्चन के बाद रवाना हुई। धार में यात्रा के रोड शो निकला जिसमे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा, प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और विधायक श्रीमती नीना वर्मा रथ में सवार होकर जनता से आशीर्वाद लेते हुए चल रहें थे । रोड शो का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। नगर में सभी समाज और वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। दाउदी बोहरा समाज और अल्पसंख्यक बंधुओं ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता दोपहिया वाहन पर भारत माता की जयकारे लगाते हुए साथ चल रहें थें। यात्रा धार से जेतपुरा, गुणावद, घाटाबिल्लोद इंडोरामा होते हुए देपालपुर विधानसभा में प्रवेश किया यहाँ पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की।   


No comments:

Post a Comment

Pages