Breaking

20 September 2023

छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभाओं में जीत हासिल करेगी भाजपाः प्रभात झा



 छतरपुर। जन आशीर्वाद यात्रा ने छतरपुर जिले में जब से प्रवेश किया है, यात्रा का जगह-जगह लोग उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। सभाओं में लोगों को भीड़ उमड़ रही है, जिनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। जनता के इस उत्साह और भाजपा को मिल रहे समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह ने जिले के बिजावर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। 


भाजपा को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने पत्रकारवार्ता में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि विंध्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा ने 18 सितम्बर को चंदला विधानसभा से छतरपुर जिले में प्रवेश किया था। बीते 2 दिनों से यात्रा जिले में भ्रमण कर रही है। यात्रा चंदला, लवकुशनगर, महाराजपुर,  गढ़ी,  मलहरा,  छतरपुर होते हुए कल रात्रि को बिजावर पहुंची। यात्रा के प्रति जिले में जनता का अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। बीते दो दिनों में हजारों लोगों ने, पार्टी कार्यकर्ताओं ने, माता-बहनों और युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया है और बड़ी संख्या में लोग इन यात्राओं में शामिल हुए हैं। बीती रात बिजावर में विशाल जनसभा हुई, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे। श्री झा ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी को जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इससे साफ हो गया है कि जिले की सभी सीटों पर पार्टी विजय हासिल करने जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages