Breaking

20 September 2023

देश के मान-सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देंः स्वतंत्रदेव सिंह


 सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और शक्तिशाली हुआ है। जी-20 सम्मेलन के दौरान सारी दुनिया ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मित्रो, दुनिया में भारत का यह सम्मान बना रहे, इसके लिए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मैं इस यात्रा के माध्यम से भारत के मान-सम्मान के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर के बंडा में जन सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री गोपाल भार्गव ने भी संबोधित किया। 

भाजपा सरकारों ने बदली देश-प्रदेश की तस्वीर

सभा को संबोधित करते हुए श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक बैंकों में महिलाओं के खाते नहीं होते थे। भाजपा सरकार ने न सिर्फ खाते खुलवाए, बल्कि उन खातों में पैसे भी डाले। कांग्रेस के शासन काल बीमारियों के टीके आने में सालों लग जाते थे और उसके बाद भी लोग टीका लगवाने से डरते थे। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर का निर्माण कठिन लगने लगा था। जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर रोक थी।  लेकिन कोरोना काल में जिस तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने टीकों का विकास किया और जिस तरीके से ये टीके पूरे देश को लगाए गए, उसने दुनिया को भारत के प्रति धारणा बदलने पर विवश कर दिया है। राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ते खोलने का काम हो या कावड़ यात्रा पर सरकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का काम हो, भाजपा की सरकारों ने ही किया है। आज श्रीनगर के लालचौक पर शान से तिरंगा फहराता है। श्री सिंह ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने वाले आतंकिया का जनाजा निकलता था। लेकिन अब उन्हें गोली मारकर वहीं जमीन में दफना दिया जाता है। 


No comments:

Post a Comment

Pages