Breaking

20 September 2023

कांग्रेस तुष्टीकरण और देश विरोधी ताकतों को सरंक्षण देती है - डॉ. नरोत्तम मिश्रा


 सांची। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है और लागू भी कर रही हैं। मोदी जी ने महिलाओं के लिए आरक्षण नीति संसद में पेश की है इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद करता हूं। आज जितनी भी योजना हम बना रहे हैं उनमें से अधिकतर महिला उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। वही कांग्रेस योजना चुराती है और अपना बताने लगती है। कांग्रेस का थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चोरी करके बनाया गया है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए, जनता को डराने के लिए, देश के खिलाफ काम करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रायसेन में सभा को संबोधित सम्बोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेष शासन के मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, यात्रा प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने सम्बोधित किया। 

प्रदेशवासियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा आप सभी का आशीर्वाद लेने के लिए निकली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान देश के ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिनका प्रदेश की जनता से भाई, मामा और बेटे का रिश्ता है। मुख्यमंत्री हर समय प्रदेश की जनता की भलाई के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और नई-नई योजनाएं बनाते हैं। इन योजनाओं का लाभ भी प्रदेशवासियों को लगातार मिल रहा है। हमारी लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस योजना के बारे में जानकारी लेने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सभी प्रदेशवासियों की चिंता करते हैं उसी प्रकार आप सभी को शिवराजजी के खिलाफ षडयंत्र करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है।


No comments:

Post a Comment

Pages