Breaking

13 September 2023

अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा की सरकारः कैलाश विजयवर्गीय


  ग्वालियर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। देश एवं प्रदेश गरीब में कल्याण को लेकर शुरू की गई योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। सरकार की जनहितैषी व गरीब कल्याण की योजनाओं का ही परिणाम है कि देश में साढ़े 13 करोड लोग गरीबी से मुक्त हुए हें। मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 26 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। इन योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है। विकास कार्यों के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आपके बीच जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आई है। आपका स्नेह पार्टी व प्रतिनिधियों को मिलेगा तो पार्टी आगे भी इसी तरह विकास की गंगा बहाती रहेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुध वार को ग्वालियर में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उसके उपरांत श्री विजयवर्गीय जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। 


सरकार ने हर क्षेत्र में किया विकास, जनता के उत्साह से फिर खिलेगा कमल

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरीके से जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है, उससे साफ दिखाई देता है कि हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का जो मंत्र दिया था, उसे भाजपा सरकार साकार कर रही है। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है और वर्ल्ड बैंक ने भी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं की तारीफ की है। 2003 में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी तब इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट था मात्र 3 हजार 378 करोड़। आज यही बजट 56 हजार करोड़ हो गया है। सड़कों की बात करें तो 2003 में 60 हजार किलोमीटर गड्ढे वाली सड़कें थी। आज 5,10 लाख किलोमीटर उच्च गुणवत्ता की सड़कें हैं। तब मध्य प्रदेश की बिजली का उत्पादन था 5000 मेगावाट हुआ करता था पर आज बिजली का उत्पादन 28 हजार मेगावाट है। यदि हम स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग का बजट मात्र 580 करोड़ था, जो आज बढ़कर 16 हजार करोड़ रुपए हो गया है। मेडिकल कॉलेज पांच थे, जिसमें लगभग 600 बच्चों को एडमिशन मिलता था और मात्र 600 बच्चे पूरे प्रदेश में 1 साल में डॉक्टर बनते थे। आज 5000 बच्चे 1 साल में डॉक्टर बन रहे हैं। मध्य प्रदेश एक समय में बीमारू राज्य था, जिसे भाजपा की सरकार ने सक्षम राज्य बनाया है। इसी तरह मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जो विकास हो रहा है, वह साफ दिखाई देता है। प्रदेश के अंदर हम इसीलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं कि लोग हमें आशीर्वाद दें, ताकि हम इस विकास को और तेज गति से कर सकें। कल ग्वालियर में जिस तरह जनता ने आशीर्वाद दिया है, उससे स्पष्ट है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में फिर से कमल खिलेगा। मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक कैरियर में इतनी मालाएं कभी नहीं पहनी है, जितनी ग्वालियर में पहनाई गई हैं। इसलिए मैं ग्वालियर की जनता को धन्यवाद देना हूं। 


No comments:

Post a Comment

Pages