Breaking

13 September 2023

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाही से बचने एकजुट हो रहे विपक्षी दलः निशिकांत दुबे


 शहडोल/कोतमा। विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार कोतमा में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी परिवारवाद,  भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति चाहते हैं । इसके लिए मोदी सरकार कड़े और ठोस कदम उठा  रही है। इससे घबराकर ही भ्रष्टाचार में आंकठ डूबे विपक्षी नेता और दल लामबंद हो रहे हैं। पत्रकारवार्ता को यात्रा के प्रभारी एवं सांसद श्री गणेशसिंह ने भी संबोधित किया। 


कांग्रेस भूख और भ्रष्टाचार के अलावा देश को कुछ नहीं दिया

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भूख और भ्रष्टाचार के सिवा देश और प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के तमाम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया है, जो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करप्शननाथ जी के गले की फांस बनने वाला है। उन्होंने कहा कि करप्शननाथ जी का नाम 2010 में एनएचएआई में हुए भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले से जुड़ा रहा है। इसी को लेकर अब उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना कर पड़ सकता है। सिर्फ कमलनाथ जी ही नहीं, बल्कि उनके बेटे के भी ऐसे कारनामे उजागर हो चुके हैं। डॉ. दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के प्रति जवाबदेह हैं। हम जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए काम कर रहे हैं और जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सरकार के इन्हीं कामों का रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत करके जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। डॉ. दुबे ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages