Breaking

12 September 2023

कांग्रेस झूठ का पिटारा, एक-दूसरे को गिराने में लगे उसके नेताः निशिकांत दुबे


 शहडोल। कांग्रेस सिर्फ़ झूठ का पिटारा है। उसके नेता लगातार झूठ बोलते रहते हैं और एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ को हमेशा यह डर लगा रहता है कि कहीं दिग्विजय सिंह उनसे सीएम पद की दावेदारी छीन ना लें। कमलनाथ जी को तो अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। यह बात झारखंड के सांसद श्री निशिकांत दुबे ने मंगलवार को शहडोल के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया गया। 

देश-प्रदेश का विकास कर रही भाजपा की सरकार

सांसद श्री निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकारें लगातार विकास के काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आईटीआई खोले जा रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में थ्री फेज बिजली देने का काम कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ऐसी अनेक परियोजनाओं पर काम कर रही हैं, जो अभी चल रही हैं। जब ये परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी तो देश की तस्वीर अलग होगी और पहले से बहुत सुंदर होगी। देश और प्रदेश में विकास की यह गति बनी रहे, इसके लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है। 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी श्री राजेंद्र भारती , श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री अशोक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शीतल पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी,  जिला मीडिया प्रभारी श्री विनय केवट, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, श्री अरुण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Pages