Breaking

15 September 2023

जन आशीर्वाद यात्राओं को मिल रहे जनसमर्थन से मध्य प्रदेश में फिर खिलेगा कमल


अशोकनगर। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन बताता है कि वह सरकार की जनहितैषी योजनाओं और करीब कल्याण के कार्यों से खुश है। लेकिन कांग्रेस के मृग मारीच भी भेष बदलकर निकलने वाले हैं। ये जनता के बीच जाकर झूठ बोलेंगे और डोरे डालेंगे लेकिन इनके बहकावे में बिलकुल भी नहीं आना है। इन्हें वोट की ताकत से फिर सबक सिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना है। आपके वोट की ताकत से पार्टी के विकास का रथ फिर आगे बढ़ेगा। यह बात केन्द्रीय राज्यमंत्री सुश्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के मुंगावली, अशोकनगर पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले यात्रा शुक्रवार को अशोकनगर के खनियादाना से प्रारंभ हुई। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 

मोदी जी के नेतृत्व में देश नई उंचाइयों को छू रहा हैः अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय राज्यमंत्री सुश्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मध्य प्रदेश की वीर भूमि पर चल रही जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पर आज मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यहां आने पर और आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पर मुझे ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के हाथों में आने वाली है। जनता पूर्ण रूप से बीजेपी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथो में है। इसका उदाहरण है देश से धारा 370 और 35 से हटाया जाना। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाना, कोविड महामारी के दौरान फ्री अनाज और वैक्सीन देना और अभी मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना यह बताता है कि देश अब सुरक्षित है। मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। वहीं मध्य प्रदेश भी श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages