Breaking

12 September 2023

कांग्रेस के लिए चुनाव, भाजपा के लिए सनातन धर्म और बाबा साहेब का संविधान सबसे ऊपर


बड़वानी। कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कर रहे हैं, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। ये चुप इसलिए हैं क्योंकि इनके लिए चुनाव महत्वपूर्ण है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव नहीं, सनातन धर्म और बाबा साहेब का संविधान सबसे ऊपर है। मुगल आए और अंग्रेज भी आकर चले गए, लेकिन सनातन है और रहेगा। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केन्द्रीय मंत्रीगण और प्रदेश अध्यक्ष पानसेमल विधानसभा की निवाली से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। आदिवासी समाज के लोगों ने पार्टी नेताओं को तीर-कमान भेंटकर उनका सम्मान किया।  

      खंडवा से प्रांरभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के निवाली से आरंभ हुई। जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। यात्रा के आगे-आगे बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों पर सवार होकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। यहां पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी यात्रा में मौजूद थें।

विकास यात्रा को चलाये रखने के लिए फिर भाजपा सरकार बनाएँ- अनुराग ठाकुर

     पानसेमल विधानसभा के निवाली में केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की श्रद्धा व प्रयासों से उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा के निर्माण जैसे अनेकों कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास के लिए कार्यरत हैं, सांस्कृतिक व धार्मिक विकास की इस यात्रा को अनवरत चलाये रखने के लिए मध्य प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाएँ।


No comments:

Post a Comment

Pages