Breaking

12 September 2023

चुनावी साल है, जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे, झूठ बोलेंगे पर इनके बहकावे में नहीं आना


 ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आपकी वोट की ताकत की वजह से मध्यप्रदेश में 18 सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। यह सब आपके विश्वास और वोट की ताकत से हो सका है। इसलिए चुनावी साल हैं, फिर से जुमलेबाज आएंगे, मनगढ़ंत कहानियां सुनाएंगे, दाना डालेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन इस फरेबबाजों के बहकावे में मत आना। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए। यह बात पार्टी के पार्टी के राष्टीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मंगलवार को भितरवार में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले यात्रा डबरा से शुरू हुई और भितरवार पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब माता-बहनों के दर्द को समझकर उज्ज्वला योजना लेकर आए, जिसके सहारे आज करोडों़ माता-बहनों को चूल्हे के आगे आंसू नहीं बहाने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी एक ऐसा ही संवेदनशील हृदय रखते हैं, जो गरीबी क्या होती है उसे महसूस भी करते हैं और उसके निवारण के लिए दिन-रात प्रयासरत भी रहते हैं। जिस घर में बेटी जवान हो जाती है उस घर में माता-पिता को रातों में नींद नहीं आती है लेकिन इस परेशानी को समझते हुए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चालू की, जिससे अब गरीब माता-पिता बिना किसी सोच विचार के अपनी बेटियों का विवाह धूमधाम से कर सकते हैं। हमारी बहनें अपने हाथ खर्चे के लिए चंद्र रूप्यों के लिए दूसरों के आगे हाथ ना फैलाएं इस परेशानी को भी मुख्यमंत्री ने समझा और उनके लिए लाडली बहना योजना लेकर आए। अब उन बहनों को 1000 प्रति महीना मिल रहा है और आने वाले समय में यह 1000 बढ़कर 3000 हो जाएगा। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जो गरीबों का जीवन बदलने वाली है। इस पर आप स्वयं विचार कीजिए और भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस शासनकाल की तुलना कीजिए। किसी के भी झूठे बहकावे में मत मत आना, चुनावी साल है सब आएंगे मनगढ़ंत कहानी सुनाएंगे झूठ बोलेंगे लेकिन आप सतर्क रहना। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सब का साथ सबका विकास करके सबका विश्वास जीतने वाली पार्टी है। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए। 


No comments:

Post a Comment

Pages