Breaking

20 September 2023

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा यात्रा को वास्तव में जनता का सही आशीर्वाद मिल रहा


 इन्दौर। केसरिया झंडों से पटा यात्रा मार्ग में नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उत्साह और उर्जा के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रथ में सवार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता हाथ जोडते हुए जनता का अभिवादन कर रहे थे। वहीं जनता स्वागत मंचों से लगातार पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिनंदन कर रही थी। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोग भी स्वागत मंच से यात्रा की अगवानी कर रहे थे। जनता और भाजपा नेताओं के स्नेह का यह अदभुत नजारा बुधवार को इंदौर की सडकों पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में जनता का मिल रहा आशीर्वाद ऐतिहासिक है। समाज का हर युवा और हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रहा है। इससे स्पष्ट है कि जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।  

खण्डवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा ने बुधवार को राऊ से होते हुए इंदौर शहर में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान यात्रा प्रारंभ करने से पहले बंदे साहेब गुरूद्वारा दर्शन करने पहुंचे। जिसके पश्चात राउ शहर में राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेताओं के साथ रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव के साथ यात्रा में पूरे समय जनता का आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे। राउ से यात्रा ने इंदौर जिले की विधानसभा क्रमांक 1 में प्रवेश किया। यहां पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने स्वागत कर आगवानी की।

हम सरकार नहीं परिवार चला रहे

रोड शो के दौरान स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए इंदौर शहर की जनता का आभार माना। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद देता हूं। आज जन आशीर्वाद यात्रा पर जनता ने प्यार और आशीर्वाद की वर्षा की है। हमने सड़कों पर चारो तरफ देखा कोई वर्ग ऐसा नहीं था जो न आया हो। बेटे, बेटियां, बुजुर्ग विशेषकर हमारी बहनें ऐसे उत्साह, आनंद और प्रसन्नता के साथ यात्रा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को वास्तव में जनता का सही आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जो काम किए है उसका परिणाम अब दिखायी दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे है। यह पूरा परिवार है। मध्यप्रदेश और परिवार का प्यार जन आशीर्वाद यात्रा में बरस रहा है, इसके लिए मैं आभारी हूं।


No comments:

Post a Comment

Pages