Breaking

15 October 2023

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कमलनाथ लड़ेंगे छिंदवाड़ा से


 भोपाल। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। नवरात्रि के पहले दिन यानि रविवार सुबह 144 प्रत्याशियों सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का नाम है। दोनों नेताओं को पार्टी ने फिर पुरानी ही सीट मैदान में उतारा है। वहीं इंदौर 1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को उतारा है। वहीं इंदौर 2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर 4 से राजा मधवानी को उतारा है. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान में होंगे। राजधानी भोपाल के मध्य सीट से आरिफ मसूद, कसरावद से सचिव यादव, जौरा से पंकज चतुवेर्दी, डबरा से सुरेश राजे, भितरवार से लखन सिंह यादव, श्योपुर से बाबूलाल जंडेल को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा अजय सिंह राहुल को चुरहट, लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा (दिग्विजय के भाई), जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ (दिग्विजय के बेटे, जीतू पटवारी को राऊ, हेमंत कटारे को अटेर (सत्यदेव कटारे के बेटे), विक्रांत भूरिया को झाबुआ (कांतिलाल भूरिया के बेटे) और विक्रम मास्ताल को बुधनी से टिकट दिया गया है। वहीं ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर, ग्वालियर ईस्ट से सतीश सिकरवार, ग्वालियर साउथ से परवीण पाठक, सेवड़ा से घनश्याम सिंह, भांडेर से फूल सिंह बैरया, दतिया से अवधेश नायक, मेहंगाव से राहुल भदोरिया, विजयपुर से रामनिवास रावत, संबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह, अटेर से हेमंत कटारे को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दे कि भाजपा ने काफी समय पहले की प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अंतत: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट…

  • श्योपुर से बाबू जंडेल
  • विजयपुर से रामनिवास रावत
  • सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह
  • जौरा से पंकज उपाध्याय
  • अटेर से हेमंत कटारे
  • लहार से डा गोविंद सिंह
  • मेहगांव से राहुल भछौरिया
  • ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर
  • ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार
  • ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाछक
  • भितरवार से लखन सिंह यादव
  • डबरा- एससी सीट से सुरेश राजे
  • सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह
  • भांडेर एससी सीट से फूलसिंह बरैया
  • दतिया से अवधेश नायक
  • करेरा एससी सीट से परागीलाल जाटव
  • पोहरी से कैलाश कुशवाह
  • शिवपुरी से केपी सिंह
  • पिछोर से शैलेंद्र सिंह
  • कोलारस से बैजनाथ यादव
  • बमोरी से ऋषी अग्रवाल
  • चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
  • राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह
  • अशोकनगर एससी सीट से हरीबाबू राय
  • चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
  • मुंगावली से राव यदवेंद्र यादव
  • सुरखी से नीरज शर्मा
  • देवरी से हर्ष यादव
  • नरयावली एससी सीट से सुरेंद्र चौधरी
  • बंडा से तरवार सिंह लोधी
  • टीकमगढ़ से यदवेंद्र सिंह
  • जतारा से किरण अहिरवर
  • पृथ्वीपुर से नरेंद्र सिंह राठौर
  • खरगापुर से चंदा सिंह गौर
  • महाराजपुर से नीरज दीक्षित
  • चांदला से हरप्रसाद अनुरागी
  • राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा
  • छतरपुर से आलोक चतुवेर्दी
  • बिजावर से चरण सिंह यादव
  • मलहरा से साध्व राम सिया भारती
  • पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
  • जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
  • हटा से प्रदीप खटीक
  • पवई से मुकेश नायक
  • गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ
  • चित्रकूट से नीलांशु चतुवेर्दी
  • रायगांव से कल्पना वर्मा
  • सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
  • नागौद से डा रश्मि सिंह पटेल
  • अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
  • त्योंथर से रमाशंकर सिंह पटेल
  • मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना
  • मनगवां से बबीता साकेत
  • गुढ़ से कपिध्वज सिंह
  • चुरहट से अजय सिंह राहुल
  • सिंहवाल से कमलेश्वर पटेल
  • चितरंगी से मनिक सिंह
  • सिंगरौली से रेनू शाह
  • जैतपुर से उमा धुर्वे
  • अनूपपुर से रमेश‍ सिंह
  • पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को
  • बड़वारा से निलेश अवस्थी
  • बरगी से संजय यादव
  • जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया
  • जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
  • जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोत
  • सिहोरा से एकता ठाकुर
  • शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
  • डिंडौर से ओंकार सिंह मरकाम
  • बिछिया से नारायण सिंह पाटा
  • बैहर से संजय उईके
  • लांजी से हिना कांवरे
  • परसवाड़ा से मधु भगत
  • बालाघाट से अनुभा मुंजारे
  • कटंगी से बोध सिंह भगत
  • बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया
  • सिवनी से आनंद पंजवानी
  • केवलारी से रजनीश सिंह
  • लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
  • गोटेगांव से शेखर चौधरी
  • नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल
  • तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ
  • मुल्‍ताई से सुखदेव पांसे
  • बैतूल से निलय डागा
  • घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके
  • भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम
  • टिमरनी से अभिजीत शाह
  • हरदा से राम किशोर डोंगे
  • उदयपुरा देवेंद्र पटेल गडरवास
  • सिलवानी से देवेंद्र पटेल
  • विदिशा से शशांक भार्गव
  • बासौदा निशंक जैन
  • शमशाबाद सिंधु विक्रम सिंह
  • बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
  • नरेला से मनोज शुक्‍ला
  • भोपाल से मध्‍य आरिफ मसूद
  • बुधनी से विक्रम मस्‍ताल
  • आष्‍टा से कमल चौहान
  • सीहोर से शशांक सक्‍सेना
  • राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
  • खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
  • सुसनैर से भेरू सिंह बापू
  • आगर से विपिन वानखेड़े
  • शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
  • कालापीपल से कुणाल चौधरी
  • सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
  • हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
  • मांधाता उत्तम पाल सिंह
  • पंधाना से रूपाली बारे
  • भीकनगांव से झूमा सोलंकी
  • बड़वाह से नरेंद्र पटेल
  • महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
  • कसरावद से सचिन यादव
  • खरगोन से रवि जोशी
  • भगवानपुरा से केदार डावर
  • राजपुर से बाला बच्‍चन
  • बड़वानी से राजन मंडलोई
  • अलीराजपुर मुकेश पटेल
  • जोबट से सेना पटेल
  • झाबुआ से विक्रांत भूरिया
  • थांदला से वीर सिंह भूरिया
  • पेटलवाद वाल सिंह मेड़ा
  • सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
  • गंधवानी से उमंग सिंघार
  • कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी
  • धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
  • देपालपुर विशाल पटेल
  • इंदौर 1 संजय शुक्‍ला
  • इंदौर 2 चिंतामणी चौकसे चिंटू
  • इंदौर 4 राजा मंधवानी
  • राऊ जीतू पटवारी
  • सांवेर से रीना बौरासी
  • नागदा खाचरोद दिलीप सिंह गुर्जर
  • महिदपुर से दिनेश जैन बोस
  • तराना से महेश परमार
  • घट्टिया से रामलाल मालवीय
  • उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
  • सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
  • आलोट से मनोज चावला
  • मंदसौर से विपिन जैन
  • सुवासरा से राकेश पाटीदार
  • मनासा से नरेंद्र नाहटा

No comments:

Post a Comment

Pages