Breaking

09 October 2023

शिवराज फिर बुधनी से लड़ेंगे चुनाव, चौथी लिस्ट में भाजपा ने घोषित किए 57 नाम

 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत दो दर्जन मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। शिवराज अपनी परंपरागत सीट बुधनी से इस बार चुनावी मैदान में होंगे। यहां पर बता दें कि भाजपा इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी हैं। दो लिस्ट में 39-39 तीसरी लिस्ट में 1 उम्मीदवार का ऐलान किया था। यानि भाजपा मप्र के लिए 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं।

बता दें कि भाजपा की चौथी लिस्ट में अधिकांश विधायकों और मंत्रियों के नाम हैं। ज्यादातर सीटें वो हैं, जो भाजपा के कब्जे में हैं। इस सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह के नाम भी हैं। 

No comments:

Post a Comment

Pages