Breaking

26 October 2023

सनातन को समाप्त करने का सपना देखने वालों को वोट की ताकत से सबक सिखाएगी जनता


 भिण्ड। मिस्टर बंटाढार एवं मिस्टर करप्टनाथ ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया था। कमलनाथ की सवा साल की सरकार में वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था। आज देश विरोधी ताकतें सनातन पर हमला कर उसे समाप्त करने की बात कर रही हैं, लेकिन उनका यह सपना साकार नहीं होगा। ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देने का समय आ गया है। जनता अपने वोट की ताकत से इन्हें बूथ पर जवाब देगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए गरीब कल्याण के कार्यों एवं बूथ पर देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम व मेहनत से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भिण्ड में पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य, श्री राकेश शुक्ला एवं श्री अमरीश शर्मा गुड्डू का नामांकन दाखिल करवाने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गोहद में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा एवं जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी की प्रचंड विजयश्री का मंत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 2018 में भी कांग्रेस झूठा वचन-पत्र लेकर आई थी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला था कि यदि घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ तो 15 दिन में मुख्यमंत्री हटा दूंगा, लेकिन न तो घोषणाओं पर अमल हुआ और न ही मुख्यमंत्री बदले गए। अब फिर कांग्रेस झूठ का पुलंदा लेकर आई है और जनता से छल-कपट करने में जुटी हुई है। आज यही कांग्रेसी सनातन पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता इनके काले कारनामों को जानती है और इसका जवाब बूथ पर कमल का बटन दबाकर देगी। 

मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल का विकसित प्रदेश बनाया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भिण्ड में व्यापार मंडल धर्मशाला परिषद में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित प्रदेश बनाया है। भाजपा सरकारों ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। 15 माह की कांग्रेस की सरकार ने भाजपा सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जैसे ही मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, पुनः योजनाओं को प्रारंभ कर प्रदेश के गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया। 

लहार में कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर भाजपा को जिताएं

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि लहार विधानसभा में आतंक का पर्याय बने कांग्रेस के कुशासन को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर समाप्त करते हुए विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जिले की पांचों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और कमल का फूल खिलेगा। यह चुनाव मिशन 2024 को मजबूती प्रदान करेगा इसलिए हम सब कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रहरी के रूप मे अपनी कमर कसकर बूथ को जिताने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सर्व समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है और पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे रहा है। निश्चित रूप से भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।  


No comments:

Post a Comment

Pages