Breaking

14 November 2023

कांग्रेस होती तो अयोध्या में दीपोत्सव नहीं होता


रीवा/छतरपुर, दिनांक 14/11/2023। अयोध्या में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। कांग्रेस होती तो न तो राम मंदिर का निर्माण होता और न ही अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता। कांग्रेस आस्था का सम्मान नहीं कर सकती और न ही सुरक्षा दे सकती है। यह बात उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने रीवा जिले के सेमरिया में भाजपा प्रत्याशी श्री केपी त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती क्योंकि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। भाजपा मतलब खुशहाली और कांग्रेस का मतलब बदहाली है। इस मौके पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी श्री केपी त्रिपाठी, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकार मौजूद रहे।

कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए

श्री योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस की दो और बसपा का केवल एक विधायक है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुलना चाहिए। विकास, सुरक्षा, सुशासन के लिए मॉडल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया। भाजपा की सरकार ने पिछले 20 सालों में यहां विकास ही विकास किया है। मध्यप्रदेश में विकास ने रफ्तार पकड़ रखी है। यह रफ्तार रुकना नहीं चाहिए, क्योंकि यहां पर हर वर्ग का विकास और हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अब प्रदेश को बीमारु राज्य नहीं विकसित राज्य की श्रेणी में गिना जाता है। 

कांग्रेस होती तो कोरना की वैक्सीन नहीं आती

श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस का राज होता तो कोरोना काल में कभी भी कोरोना की वैक्सीन नहीं आ पाती, क्योंकि कांग्रेस के पास विजन ही नहीं। संकट की घड़ी में जो साथ देता है वो सच्चा साथी होता है और भाजपा ने पूरे देश में कोरना वैक्सीन फ्री में लगाई। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा देश के लिए खड़े रहे। 

कांग्रेस न आवास दे पाई न शौचालय

श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कई साल देश पर राज किया,लेकिन न गरीबों को आवास दे पाई न शौचालय बना पाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने गरीब कल्याण की हर योजनाओं को लागू किया और उसे समय सीमा में पूरा किया। आज इसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। आज 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा लोगों को मिल रहा है। इस श्रेत्र में कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि पानी घर-घर पहुंचेगा,लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे पूरा किया है।


No comments:

Post a Comment

Pages