Breaking

14 November 2023

कमलनाथ ने हमारी जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया


 रतलाम/सिवनी मालवा/हरदा दिनांक/14/11/2023।
भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा जो कहती है, उसका पालन करती है। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 समाप्त की, अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा और प्रदेश में सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। देश में हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कांग्रेस करती है, भाजपा नहीं करती। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रतलाम जिले के जावरा में भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि हमनें देश में तीन तलाक के लिए कानून बनाकर इस कुप्रथा को समाप्त किया। चुनाव आते ही कांग्रेस नारे देती है, वादे करती है और चुनाव जीतने के बाद भूल जाती है। श्री राजनाथ सिंह ने सिवनी मालवा और हरदा में भी जनसभा को संबोधित किया।

कमलनाथ ने योजनाओं को बंद कर दिया

श्री सिंह ने कहा कि बेटियों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रजुएट होने तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों की सरकार में जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया, लेकिन अब यह नहीं होने वाला क्योंकि अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार और अधिक बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें ,ताकि विकास की रफ्तार इसी तेजी से चलती रहे।

भारत को अब कमजोर नहीं माना जाता

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में पिछले साढे 9 वर्षों से भाजपा की सरकार है और यह हम नहीं नीति आयोग कहता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साढ़े 13 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। आज देश की जनता जागरूक है, आज भारत को कमजोर भारत नहीं माना जाता, पहले अंतर्रार्ष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता था और आज विश्व सुनता है कि भारत क्या बोल रहा है। पहले भारत की जीडीपी विश्व में 11 स्थान पर थी और आज भारत जंप लेकर 5वें स्थान पर आ गया है। श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का कद विश्व में बढ़ गया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages