Breaking

06 November 2023

झूठ बोलने प्रियंका मध्यप्रदेश आती है- झूठ बोले - कौआ काटे

 -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया



भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछते हुए कहा कि, जवाब दें प्रियंका जी हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है..? 

कांग्रेस पार्टी दल नहीं  दल-दल है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी जी जवाब दें कि, कांग्रेस पार्टी  दलदल  बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। वहीं सीएम ने सवाल पूछा कि, प्रियंका जी आप कहती हैं कि, भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने कहा की तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया। 

प्रियंका जी क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहें हैं कि, अगर तुम बीजेपी को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे,  क्या कांग्रेस की यही सोच है कि, गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि, दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ जी की चक्की का, और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहें हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटा और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका गांधी जी जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है। 

प्रियंका गांधी- झूठ बोले कौवा काटे  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थी तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि, भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी झूठ बोले कौवा काटे। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages