Breaking

14 November 2023

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खून पसीना बहाकर इस देश को आजादी दिलाने का काम किया है: मल्लिकार्जुन खड़गे


भोपाल/ दतिया/ श्योपुर, 14 नवम्बर 2023


यह चुनाव बहुत अहम चुनाव है, पिछली बार भी आपने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की चोरी कर ली है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि इस बार आप फिर से प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएं। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने खून पसीना बहाकर इस देश को आजादी दिलाने का काम किया है। दलितों आदिवासियों, महिलाओं को अगर सच्ची आजादी किसी ने दिलायी है तो वह महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बाबासाहेब अंबेडकर और सरदार पटेल जैसे अनेकों कांग्रेस के नेताओं ने दिलायी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वह नहीं चाहते हैं कि गरीबों के बच्चे पढ़े, दलितों के बच्चे पढ़े-लिखे और आगे बढ़े। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दतिया के इंदरगढ़ और श्योपुर जिले में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुये उक्त बातें कहीं। 

श्री खड़गे जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कुपोषण की स्थिति यह है कि शिवराज सिंह चौहान यहां के बच्चों को न तो पोषण आहार दे पा रहे हैं, ना ही महिलाओं को सुरक्षा। मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता आदिवासी पर पेशाब करने का काम करते हैं। भाजपा के पास झूठ बोलने की बहुत बड़ी लिस्ट है। देश में आज रेलवे, डाकघर, डिफेन्स में 30 लाख नौकरियां खाली हैं लेकिन भाजपा 10-15 हजार लोगों को नौकरी देकर वाहवाही लूटने का का काम करती है। प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हम व्यापमं, पटवारी जैसे घोटालों की जांच कराएंगे। 

श्री खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब हमने मनरेगा देने का काम किया, जिससे मजदूर और किसानों की स्थिति मजबूत हुई, गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। नेहरू जी ने भी बड़े-बड़े कारखाने खोलकर देश के लोगों को काम दिया। कांग्रेस ने लोगों की समस्याओं को सुना समझा और उनकी मदद करने का काम किया। क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। लेकिन भाजपा के पास एक वाशिंग मशीन है जिसमें वो भ्रष्ट लोगों को डालकर उन्हें भाजपा में शामिल कर लेते है। 


No comments:

Post a Comment

Pages