Breaking

14 December 2023

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच जारी


 छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment

Pages