Breaking

21 October 2022

ट्रस के इस्तीफे का असर भारत-UK व्यापार पर:भारत अभी नए PM का इंतजार करेगा, इसके बाद आगे बढ़ेगी ट्रेड डील

 ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 20 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया। वो अपने 45 दिन के कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) नहीं करा सकीं। इस पर भारतीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता पटरी पर है और भारत वहां हो रहे सियासी बदलाव के खत्म होने का इंतजार करेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) सही दिशा में जा रहा है। हमें देखना होगा कि ब्रिटेन में आगे क्या होता है। क्या वहां लीडरशीप में जल्द बदलाव होता है या पूरी प्रक्रिया चलेगी। ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा की कौन पद संभालेगा इसके बाद ही FTA पर आगे बढ़ेंगे।

ट्रस की घोषणा थी...भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दीवाली तक
ट्रस ने वादा किया था कि वे दीवाली तक भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगी। उन्होंने कहा था- मैं इस सौदे में जीवन विज्ञान, टेक्नोलॉजी और कृषि शामिल करने की कोशिश करूंगी। उन्होंने भारत के साथ रक्षा और व्यापार संबंधों को और गहरा करने की बात भी कही थी।

भारत-ब्रिटेन के रिश्ते अहम
भारत के साथ ब्रिटेन के संबंध मजबूत हैं। ब्रिटेन ने 2004 में भारत के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी। वह आतंकवाद, परमाणु गतिविधियों, और नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत के साथ है। ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UN में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है। इस पर गोयल ने कहा- जो भी सरकार में आएगा वह हमसे बात करना चाहेगा।

उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता निष्पक्ष होने चाहिए। यह समझौता (FTA) दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। जब तक दोनों देश इस समझौते से संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक समझौता नहीं होगा। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा, लेकिन मुझे विश्वास है कि ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपीस संघ के साथ हमारे FTAकी जल्द ही घोषणा हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Pages