Breaking

15 November 2022

भारत जोड़ो यात्रा से छुट्‌टी लेंगे राहुल गांधी:रघु-गहलोत के बुलावे पर 22 को पहुंचेंगे गुजरात, 4 सभाएं करेंगे, सचिन पायलट भी रहेंगे मौजूद

 


गुजरात चुनावों से अब तक दूर रहे राहुल गांधी जल्द ही अपनी यात्रा से छुट्‌टी लेकर गुजरात पहुंचेगे। वे संभवत: 22 नवंबर को वहां पहुंच सकते हैं। वे वहां चार जगहों पर सभाओं को सम्बोधित करेंगे। सीएम अशोक गहलोत गुजरात में पार्टी के सीनियर पर्यवेक्षक हैं और डॉ. रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं।

दोनों ने पिछले दिनों राहुल को कन्वींस किया कि उनके गुजरात आने से यहां के माहौल में रात दिन का फर्क आएगा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। गुजरात में पिछले 20 वर्षों में यह पहला मौका है, जब चुनाव में 15 दिन शेष रहने के बावजूद अभी तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ने एक भी चुनावी सभा नहीं की है। अब राहुल की यात्रा का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है।

हाल ही सीएम गहलोत ने गुजरात में चार-पांच जगहों पर सभाएं की हैं। अब राहुल के बाद वहां प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सभाएं करेंगे।

गहलोत अक्सर कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीति का कोई मुकाबला कर सकता है, तो वो है केवल राहुल गांधी। गहलोत ने राहुल को चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, इंदिरा रसोई योजना, शहरी रोजगार गारंटी योजना आदि के बारे में भी कन्वींस किया है।

गहलोत कैबिनेट के लगभग सभी मंत्रियों, राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों की ड्यूटी भी गुजरात में लगाई हुई है। ऐसे में राहुल ने गहलोत और रघु के आग्रह पर गुजरात आने का मन बना लिया है, अन्यथा अभी तक उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी कोई प्रचार नहीं किया था और उनकी यात्रा के मार्ग में भी गुजरात शामिल नहीं था।

गुजरात में राजस्थान कांग्रेस की तरफ से अहमदाबाद में काम देख रहे मनवर खान कायमखानी ने भास्कर को बताया कि राहुल गांधी के गुजरात दौरे का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे जल्द ही गुजरात आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages