Breaking

21 January 2023

युवाओं को साथ जोड़ने की कवायद में जुटी यूथ कांग्रेस


 भोपाल।  मप्र यूथ कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मप्र में यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए युवाओं को जोड़ने का काम जोरों पर है। सोशल मीडिया विंग में युवाओं को जोड़ने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के लिए युवाओं के साक्षात्कार किए गए।  युवाओं के इंटरव्यू 5 सदस्यीय टीम ने लिये। इस टीम में यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय इंचार्ज मनु जैन, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया शामिल रहे। मीडिया से चर्चा में डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि, हम संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। टै
लेंट हंट के माध्यम से सोशल मीडिया सेल में युवाओं को पूरे प्रदेश में शामिल कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages