Breaking

03 January 2023

पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत और फारुख अबदुल्ला ने थामा ‘राहुल’ का ‘हाथ’


नई दिल्ली।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक लंबे ब्रेक के बाद फिर से मंगलवार से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शुरू हुई। इस यात्रा में रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत भी शामिल हुए। जो राहुल गांधी का हाथ थामे में चलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि दिल्ली के लालकिले से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है।

दिन के ब्रेक के बाद शुरू हुई है यात्रा

जानकारी के मुताबिक पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नए शख्स बन गए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाला राष्ट्रव्यापी मार्च 9 दिनों के ब्रेक के बाद मंगलवार को फिर से शुरू हुई है। वहीं कांग्रेस के मुताबिक दुलत दिल्ली से यात्रा में शामिल हुए।

फारुख अबदुल्ला भी हुए शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में उनका साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला ने भी दिया। यात्रा में राहुल को ज्वॉइन करने के साथ ही वे राहुल गांधी से गले भी मिले। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आईं।

No comments:

Post a Comment

Pages