Breaking

21 February 2023

मासूम से रेप कर हत्या करने वाले को मृत्युदंड


 इटारसी। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में सगे फूफा द्वारा 9 साल की मासूम से रेप और गला घोंटकर जंगल में शव फेंकने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। मामले में सशक्त पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा ने की। घटना के पंद्रह दिन बाद ट्रायल शुरू हुआ था और करीब तीन माह में कोर्ट ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुना दी है। इसे यहां के विधिक इतिहास में पहला मृत्युदंड का मामला बताया जा रहा है। मामले को सशक्त बनाने में केसला पुलिस के तत्कालीन इंस्पेक्टर गौरव बुंदेला ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

रेप और हत्या के जघन्य कांड में आरोपी को सजा दिलाने में केसला पुलिस ने पूरी तैयारी की थी और एक-एक साक्ष्य और गवाह बनाए थे, जिससे केस को मजबूती मिली और द्वितीय अपर न्यायाधीश सुश्री सविता जडिया ने आरोपी के खिलाफ मृत्यु दंड का फैसला दिया। इसे इटारसी के न्याय क्षेत्र में पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है जिसमें किसी आरोपी को मृत्युदंड मिला हो।

पंद्रह दिन में ट्रायल शुरू हुआ था

जघन्य कांड 18 नवंबर को हुआ था और 30 नवंबर को पुलिस ने चालान पेश किया। उसी दिन चार्ज भी तैयार हुआ होकर 15 दिन में मामले में ट्रायल
भी शुरू गया था। द्वितीय अपर सत्र मजिस्ट्रेट सविता जडिया की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने तीन मामलों में मृत्युदंड जबकि एक धारा में आजीवन लड़की के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपए प्रतिकर के आदेश दिये हैं। कोर्ट ने 26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी कोर्ट में जेल से ही उपस्थित हुआ था। यह इटारसी के इतिहास में पहली फांसी की सजा है।

यह है पूरा मामला

केसला में 18 नवंबर 9 साल की बच्ची को 22 साल के सगे फूफा ने चॉकलेट का लालच देकर उसे घर से दूर जंगल में ले गया। आरोपी फूफा ने नशा कर जंगल में पीड़िता से रेप किया। फिर जंगल में ही पीड़िता का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। मासूस का शव जंगल में ही छोड़कर दोपहर में अपनी ससुराल आ गया था। बेटी साथ में न आने पर घर वालों ने फूफा से सवाल किए। शक न हो, इसलिए आरोपी ने खुद डॉयल 100 को कॉल करके बुलाया था। पुलिस ने छानबीन की तो पड़ोसियों से पता चला कि फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की। जब सख्ती हुई तो उसने बताया कि उसने बच्ची को मार डाला है।


पांच घंटे की मशक्कत से मिला शव


घटना की रात 11 बजे एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने खुद केसला पहुंचे। 5 घंटे मोबाइल और इमजरेंसी लाइट के उजाले से सर्चिंग के बाद तड़के 4 बजे पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा ढंका था। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थाना प्रभारी, थानों के बल और एफएसएल टीम को भी बुलाया। एसपी स्वयं पुलिस टीम के साथ सर्च में जुटे। 5 घंटे चली सर्चिंग के बाद शव को ढूंढा जा सका। बच्ची का शव फायरिंग रेंज में मिला था।

आरोपी की पत्नी ने मांगी थी फांसी की सजा

मृतका की बुआ और आरोपी की पत्नी ने घटना के बाद ही कहा था कि जिस इंसान ने उसके साथ 7 फेरे लिए। उसने मेरे मायके आकर मेरी देवी स्वरूप भतीजी के साथ ऐसी गिरी हुई हरकत की। घिनौनी हरकत और हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन लगाया। क्या पता जेल से छूटने के बाद मेरे साथ या किसी और बच्ची के साथ ऐसा करे। मुझे नहीं पता था कि वह इस तरह की दरिंदगी कर सकता है। वह मेरा पति जरूर है, लेकिन मैं चाहती हूं कि उसे फांसी की सजा दी जाए। 


No comments:

Post a Comment

Pages