Breaking

18 April 2023

महापौर हेल्पलाइन में सीएम हेल्पलाइन से ज्यादा शिकायतें


 भोपाल-
राजधानी ने महापौर हेल्पलाइन के जरिए सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। खास बात है कि सीएम हेल्पलाइन के मुकाबले महापौर हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। करीब महीने भर के अंदर 1200 से अधिक शिकायतें नगर निगम के पास पहुंची है। महापौर मालती राय का कहना है कि इससे फसल शिकायतें ही बची हुई है।

 जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। महापौर हेल्पलाइन का रिव्यू करते हुए मालती राय ने खुद शिकायतकर्ता से बात की है। नगर निगम की समस्याओं को लेकर लोगों ने कहा कि निराकरण किया जा चुका है। इसके अलावा अधिकांश शिकायतें सीवेज पानी और साफ-सफाई से जुड़ी मिली है। पिछले 2 महीनों में 99 फ़ीसदी लोगों ने नगर निगम की समस्या पर सुझाव दिया है लेकिन अप्रैल में 88 फ़ीसदी लोगों ने ही सहमति जताई है। यानी कि नगर निगम की कार्रवाई से अभी लोग संतुष्ट नहीं हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages