Breaking

21 April 2023

आप भी प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी


भोपाल।
मध्य प्रदेश में चुनाव का समय नजदीक आते ही तीसरे मोर्चे के तौर पर आम आदमी पार्टी जोर शोर से अपने तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व प्रदेश में सत्ता हासिल करने एडी चोटी का जोर लगा रहा है।

आप पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रानी अग्रवाल ने कार्यकारिणी की दो सूची जारी की है। पहली सूची में 650 और दूसरी में 2 हजार लोगों को लोकसभा विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्ष तक स्थान दिया गया है। रानी अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश लेवल पर 147, लोकसभा में 187 जिला लेवल पर 1397 और ब्लॉक स्तर पर 921 लोगों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी विस्तार के बाद बूथ लेवल को मजबूती देने काम कर रही है। पार्टी जल्दी ही सर्किल गांव और बूथ स्तर पर भी समितियों को नियुक्त कर संगठन को और मजबूती देगी। रानी अग्रवाल ने दावा किया है कि प्रदेश नेतृत्व को एक बड़ी टीम मिली है जिसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिलेगा। 


No comments:

Post a Comment

Pages