Breaking

08 April 2023

हरदुआ गोलीकांड में गरमाई राजनीति


 पन्ना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शुक्रवार के दिन अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे।जहां उन्होंने हरदुआ गोलीकांड पीड़ितों एवं मृतक के परिजनों से ग्राम पटी पहुंचकर मुलाकात की।और उन्हें सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

इसके बाद उन्होंने पन्ना जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बात करते हुए हरदुआ गोलीकांड में सरकार पर जमकर निशाना साधा एवं आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले प्रदेश के डीजीपी से बात करूंगा और मामले से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करूंगा।

मवेशी चराने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले हरदुआ गांव में बिगत 31 मार्च को खेत मे मवेशी चराने को लेकर गांव में दो पक्षो में विवाद हो गया था।जिसमे गांव के रोहित बाजपेई नाम के युवक ने जमकर फायरिंग की थी।जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 7 लोग घायल हो गए थे।इस मामले राजनीति गरमाने लगी है।क्योंकि मामले में बृजपुर मंडल धीरू बाजपेई का नाम भी परिजनों के द्वारा लिया जा रहा है।और एफआईआर करवाकर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।अब कांग्रेस पार्टी इस मामले में कूंद पड़ी है।और शुक्रवार के दिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबनेट मंत्री अरुण यादव ने पन्ना पहुँचकर मृतक व घायलों के परिजनों से मुलाकात कर पन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।जहाँ उन्होंने ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरदुआ गोलीकांड मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष का हाथ है।साथ ही पुलिस के द्वारा राजनैतिक दवाव में आकर मामले में सही कार्यवाही नही की जा रही है।जबकि 315 और 12 बोर दो बंदूकों का उपयोग आरोपी के द्वारा किया गया था।जिसका जिक्र पुलिस ने एफआईआर में नही किया है। उन्होंने मंत्री और सांसद पर संरक्षण के आरोप लगाते हुए बताया कि पन्ना जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में कमजोर वर्ग के लोगों पर अन्याय व अत्याचार हो रहा है।पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। इसी प्रकार पूर्व मंत्री मुकेश
नायक ने भी इस हत्याकांड के बारे में अपनी बात रखी।और भाजपा नेताओं एवं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले के संबंध में चर्चा की व निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Pages