Breaking

20 May 2023

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक्शन जारी


 भोपाल। पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद लगातार राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 15 ग्राम गांजा तीन आरोपियों से जप्त किया है। इन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोलार की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।

 आरोपी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा  लाकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बेचने का काम करते थे। हालांकि पुलिस खरीदारों पर भी अब नजर बनाए रखी हुई है। क्राइम ब्रांच एसीपी शिवपाल सिंह कुशवाहा का कहना है आरोपीयों का नाम सुरेश गौर, चेन सिंह और सत्यम त्रिपाटी है। आरोपी इस गांजे की सीहोर में डिलेवरी करने जा रहे थे। उससे पहले इन तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।


No comments:

Post a Comment

Pages