Breaking

26 May 2023

कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन


 भोपाल - मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध कम नहीं हो रहा है। सरकार से लगातार कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं। फिर भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इस बात से नाराज होकर सतपुड़ा के बाहर 5 कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन किया।

 कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि मध्यप्रदेश में 9 लाख से अधिक कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है। पिछले 3 दिनों से प्रदेश भर के सभी जिलों में ज्ञापन संगठन की ओर से दिया गया है। सरकार ने अब तक कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। आने वाले दिनों में 5 जून को टिल डाउन किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की बैठक होगी और कर्मचारी इस बात का फैसला लेंगे की अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाए। संगठनों की मांग है कि उनका डीए लंबित है। उन्हें जल्द से जल्द जारी किया जाए। इसके अलावा सरकार आउट सोर्स लाखों पदों पर भर्ती करने जा रही है। उसे फिलहाल निरस्त कर दिया जाए। स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान के तहत भुगतान करने से जुड़ी हुई 17 मांगे शामिल हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages