Breaking

27 May 2023

कार्यकर्ता वृहद जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं : विष्णुदत्त शर्मा


 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक खजूराहो लोकसभा क्षेत्र में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचायेंगे। अभियान में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जायेगा। पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजूराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेष कार्यालय में खजूराहो लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह वर्चुअली जुड़े।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने
कहा कि खजूराहो लोकसभा में स्थित विकास के प्रमुख स्थल जो विकास तीर्थ हैं, ऐसे स्थलों पर स्थानीय विकास से लाभान्वित लोगों के साथ चर्चा की जाएगी। विषाल जनसभा को केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे। खजूराहों में 2 जून को पत्रकार-वार्ता का आयोजन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा। लोकसभा क्षेत्र में सोषल मीडिया के प्रमुख इंफ्लुएंसर के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि संपर्क से समर्थन वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। व्यापारिक केंद्र पर प्रमुख व्यापारियों के साथ व्यापारी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को व्यापक रूप में सुनने का आव्हान किया। 

बैठक में खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment

Pages