Breaking

20 May 2023

प्रदेश में करप्शन और महंगाई चरम पर


 जबलपुर।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।

वे शनिवार को जबलपुर में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।  उनका कहना था कि प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छात्रों की छात्रवृत्ति हो आयुष्मान योजना हो पीडीएस राशन हो हर तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के कई नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

अरबपति हुआ सांसद प्रतिनिधि

 वही खजुराहो सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सांसद प्रतिनिधि जिनके पास मोटरसाइकिल भी नहीं थी, आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। बीडी शर्मा और उनके करीबियों के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जाएंगे।

सिंधिया पर भी निशाना

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि 53 साल से ग्वालियर नगर निगम का चुनाव कांग्रेस नहीं जीत पाई थी। जैसे ही कांग्रेस से मेरी बात पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग हुए  ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस चुनाव जीती है । 


No comments:

Post a Comment

Pages