Breaking

09 May 2023

भाजपा के निशाने पर आई नारी सम्मान योजना


 भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना में प्रदेश की महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह और ₹500 में सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन यह सब फायदा महिलाओं को तब मिलेगा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 कांग्रेस की इस योजना को लेकर भाजपा की 3 पूर्व मंत्रियों पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में रंजना बघेल, अर्चना चिटनीस और इमरती देवी कमलनाथ पर कई गंभीर आरोप लगाए। सबसे पहले पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि काँग्रेस ने महिलाओं के साथ फिर से फरेब की शुरूआत की है। 5 साल पहले कर्जमाफी के नाम का फरेव किसानों के साथ कर चुकी है। जो टंच माल महिला को कहे, जो महिलाओं को बेवकूफ कहे वो क्या महिलाओं का सम्मान करेंगे।

आदिवासियों का निवाला छीना

जनजातीय महिलाओं के मुहँ का निवाला छीनने का काम काँग्रेस ने किया था। कमलनाथ ने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना को बंद कर दिया था ये क्या महिलाओं का सम्मान करेंगे। कांग्रेस ने 15 महीनों की सरकार में बहनों के लिए कुछ नहीं किया था।

नहीं दिया महिलाओं को लोन

 इसके बाद पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने बयान दिया कि कमलनाथ सरकार ने महिलाओं को लोन देने की बात की थी, लेकिन कुछ नहीं किया। कमलनाथ छल, कपट और जालसाजी का प्रतीक है। लाडली बहना योजना ने कांग्रेस की जमीन हिला दी।ट्राइबल के बच्चों को आवास का किराया तक नहीं दिया। वाह रे कमलनाथ दादा तुम कैसा महिलाओं का सम्मान करते हो।  महिला सम्मान की बात करने वाले कांग्रेसियों की मानसिकता कुत्सित है..उमंग सिंघार की कितनी पत्नियां है। कमलनाथ दादा तुम्हारे दिग्विजय सिंह महिलाओं को टंच माल, सज्जन सिंह महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन कहते है।

मुझे भरे मंच से आइटम कहा था-इमरती

अंत मे पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस ने संबल योजना क्यों बंद की। कमलनाथ ने भरे मंच से कहा था कि मैं आइटम हूं। कमलनाथ ने जिस तरह से महिलाओं का अपमान किया है, ऐसे में कोई महिला उनका साथ नहीं देगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किसी भी गरीब बेटी की शादी कमलनाथ ने नहीं की।जब मैं मंत्री थी तब केंद्र सरकार ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं के 1500 सौ रुपए दिये थे। कमलनाथ के घर में महिलायें है भी या नहीं, कहा रहती है ये नहीं पता।


No comments:

Post a Comment

Pages