Breaking

04 July 2023

महापौर हेल्पलाइन में रिकॉर्ड शिकायतें


 भोपाल - राजधानी में नगर सरकार बनने के बाद शुरू हुई महापौर हेल्पलाइन में अब तक 22 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुई है। शिकायतों का आंकड़ा बताता है कि नगर निगम से जनता के बीच काफी समस्याएं हैं। जिनके निराकरण को लेकर नगर निगम पिछले 6 महीने से काम कर रहा है। अभी भी 500 से अधिक शिकायतें पेंडिंग बची हुई है।

 महापौर मालती राय का दावा है कि कुछ ऐसी शिकायतें हैं। उनको पॉलिसी के मुताबिक ही निपटाया जा रहा है। बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण और सिविल वर्क से जुड़ी हुई शिकायतों के निराकरण के लिए समय लगेगा लेकिन नगर निगम ने 6 महीने के अंदर 22 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिनका निराकरण भी किया जा चुका है। वही महापौर एक दूसरी समस्या से भी इन दिनों जूझ रही है। अधिकारी महापौर होने के नाते भले ही फोन उठा लेते हैं लेकिन जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करते हैं। कई बार महापौर को खुद फोन करके अधिकारियों से चर्चा करनी पड़ी लेकिन इसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। कमिश्नर भी अधिकारियों की इसी रवैये को लेकर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं लेकिन आखिर सवाल यही है कि शहर की समस्याओं समय सीमा के अंदर निपटाया जा सके। यह जिम्मेदारी नगर निगम की ही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages