Breaking

09 August 2023

तीन चरणों में चलेगा इंद्रधनुष अभियान


 भोपाल - इन्द्रधनुष तीन चरणों में किया जाएगा, जिसका प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त रहेगा। वहीं दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर और तीसरा चरण 09 अक्टूंबर से 14 अक्टूंबर तक चलेगा। इसमें नियमित टीकाकरण दिवस मंगलवार और शुक्रवार भी शामिल रहेगा। साथ ही इन महीनों में निरंतर सर्वे का कार्य चलता रहेगा। जिसमें और छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाता रहेगा।

प्रभु राम चौधरी का कहना है कि 0 से 5 साल तक के बच्चों को खासतौर से चिन्हित किया गया है।गर्भवती माता बहनों को भी टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही 5 चरणों में इस अभियान को चलाया जाएगा। पहले चरण में यदि किसी को टीकाकरण नहीं लगता है तो दूसरे चरण में टीकाकरण करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य अमले की होगी. यदि इसके बाद भी दूसरे चरण तक संपर्क नहीं होता है तो तीसरे चरण में अवश्य रूप से टीकाकरण किया जाएगा। पूरे प्रदेश भर में अभियान मिशन इंद्रधनुष का चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से हो गई है। 12 अगस्त तक पहला चरण पूरा किया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Pages