Breaking

08 August 2023

रिटायर स्टोर कीपर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा



भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए एक स्टोर कीपर के पद से रिटायर हुए कर्मचारी के ठिकानों पर छापा मारा है।
 कर्मचारी के भोपाल स्थित घर और विदिशा जिले की लटेरी में कार्रवाई की गई है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई शिकायत की जांच के बाद चल रही कार्रवाई में लगभग 10 करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। भोपाल में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास से मिली जानकारी के अनुसार "अशफाक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ थे। रिटायर्ड स्टोर कीपर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। परिवार के सदस्यों के नाम पर 16 से अधिक अचल संपत्तियों की जानकारी मिल चुकी है, और लगभग 50 से अधिक अचल संपत्तियों को लेकर भोपाल-विदिशा और लटेरी में जांच की जा रही है। अभी तक की जांच पर अशफाक अली उनके बेटे जीशान अली, शारिक अली, बेटी हिना कौसर और पत्नी राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही...


 

No comments:

Post a Comment

Pages