Breaking

05 September 2023

भोपाल में हो सकती है इंडिया की बैठक



 भोपाल। विपक्षी गठबंधन इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गठबंधन इंडिया की चौथी बैठक मध्यप्रदेश में हो सकती है। इंडिया गठबंधन भोपाल में बैठक करने पर मंथन कर रहा है। यह एक बड़ी रणनीतिक का हिस्सा हैं। जिस पर इंडिया गठबंधन के सभी सभी 28 दल सहमत हो सकते हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में दो महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे गठबंधन राज्य में बैठक कर एक तरह से प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सांकेतिक रूप से चुनौती भी पेश कर सकता है। ज्ञात हो कि प्रदेश में भाजपा करीब 2 दशक से सत्ता में काबिज है। ऐसे में यहां पर बैठक से एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी जनता को देने की तैयारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में लोकसभा की सीट बंटवारे पर मंथन हो सकता है।

तारीख फिलहाल तय नहीं

सूत्रों ने यह भी बताया कि राजधानी भोपाल में होने वाली बैठक के बाद संयुक्त रैली करने की भी तैयारी है। आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई में संपन्न हुई गठबंधन की बैठक में अगली मीटिंग के आयोजन के विकल्प पर चर्चा हुई। भोपाल में बैठक करने को लेकर व्यापक सहमति बनी। हालांकि विपक्षी गठबंधन इंडिया भोपाल में कब बैठक करेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


No comments:

Post a Comment

Pages