Breaking

16 September 2023

यात्राओं को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, पार्टी में शामिल हो रहे लाखों लोगः विष्णुदत्त शर्मा


 कटनी। 2003 के पहले मध्यप्रदेश की क्या स्थिति थी, हम सभी ने देखा है। इसके बाद आई भाजपा की सरकार ने प्रदेश का विकास शुरू किया और जनहित की अनेक योजनाएं चलाईं। इन्हीं कामों और योजनाओं को लेकर हम पूरे प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं। इन यात्राओं को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कटनी के मुडवारा में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार-वार्ता को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं सांसद श्री गणेश सिंह ने भी संबोधित किया। पत्रकार-वार्ता के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जन आशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए। 


आदिवासी क्षेत्रों में यात्राओं को मिल रहा भरपूर समर्थन

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन पार्टी द्वारा पहले भी किया जाता रहा है, लेकिन इस बार हमने अधिक से अधिक विधानसभाओं तक पहुंचने की दृष्टि से पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली हैं। विंध्य क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने चित्रकूट से किया था।  उसके बाद प्रदेश के दो आदिवासी क्षेत्रों मंडला और श्योपुर से दो यात्राओं का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह  ने किया था। एक यात्रा का शुभारंभ नीमच से हमारे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने किया था। निमाड़ क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ खंडवा से केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने किया था। इन यात्राओं का उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने बीते सालों में विकास और गरीब कल्याण के जो काम किए हैं, उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता के सामने रखकर आशीर्वाद लेना है। श्री शर्मा ने कहा कि मुझे यह बताने में हर्ष हो रहा है कि सभी यात्राओं को जनता को जनता का जो समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अविस्मरणीय और ऐतिहासिक है। यहां तक कि जनजातीय क्षेत्रों में भी यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मुझे बड़वानी और भिंड में इन यात्राओं में शामिल होने का अवसर मिला। मैंने देखा कि आधी-आधी रात तक जागकर लोग यात्राओं का इंतजार कर रहे थे। 


1000 सभाएं हुईं, पार्टी में शामिल हुए 11.50 लाख लोग

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बीते दिनों में इन यात्राओं के दौरान 1000 से अधिक छोटी-बड़ी सभाएं हुई हैं, जिनमें लाखों लोगों की उपस्थित रही है। सिर्फ विंध्य क्षेत्र की यात्रा से ही कल तक 5.5 लाख लोग जुड़ चुके थे। श्री शर्मा ने कहा कि इन यात्राओं के दौरान हमने ‘मन में मोदी’ अभियान चलाकर यात्राओं को सदस्यता अभियान से भी जोड़ा है। इस अभियान के दौरान करीब 51 हजार लोग मिस कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। गुरुवार तक 11, 43000 से अधिक लोग पार्टी में शामिल हो चुके थे। हमारा लक्ष्य 40 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है और जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 40,000 लोगों को नये सदस्य बनाने का हमारा टारगेट है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस यात्रा के दौरान ही अपने इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages