Breaking

05 November 2023

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कर्नाटक-हिमाचल में परिवर्तन हुआ, मध्यप्रदेश में भी होगा बदलाव: जयराम रमेश


भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई 4000 किलोमीटर की पदयात्रा से हमारे संगठन और हमारे कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मौका मिला, कांग्रेस मजबूत हुई और कांग्रेस में एक नई जान आई। इसी का नतीजा है कि हम पांच राज्यों में से हम चार राज्यों में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। हमें कर्नाटक में परिवर्तन देखने को मिला, हमने मप्र में भी 13 दिन में 380 किलोमीटर की पदयात्रा की और मप्र में भी हमें परिवर्तन देखने को मिलेगा, क्योंकि जनता परिवर्तन चाहती है। अभा कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन प्रमुख, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मप्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी किये गये थीम सांग ‘‘बढ़ाओ हाथ-फिर कमलनाथ’’ लांच करते हुये उक्त बातें कहीं। 

 श्री जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों से बीजेपी की सरकार है, भाजपा के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन इन 18 सालों में मध्य प्रदेश की पहचान क्या बन गई है और उसकी वास्तविकता क्या है? यह मैं आपको बताता हूं। देश में सबसे अधिक घोटाले मध्य प्रदेश में हुए हैं, पटवारी घोटाला, नर्सिंग घोटाला, व्यापमं घोटाला जैसे 250 से अधिक घोटाले हुये हैं, जिनका जिक्र श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने अपने भाषण किया है। इस बात का कोई खंडन नहीं कर सकता कि मध्यप्रदेश में घोटाले नहीं हुए, इन घोटालों से आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बन चुका है। 

 उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, किसानों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। एक अध्यापक द्वारा चलाये जाने वाले स्कूल में मध्य प्रदेश सबसे नंबर वन है, बाल मृत्यु दर में मध्य प्रदेश सबसे आगे, माता मृत्यु दर में भी मध्य प्रदेश सबसे आगे है, केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश बाल कुपोषण में सबसे आगे है। पिछले 18 सालों में कुपोषण, शिक्षा और महिलाओं के प्रति अत्याचार में मप्र देश में नंबर पर प्रदेश बन चुका है। 


No comments:

Post a Comment

Pages